Mpox Clade 1B Case: भारत में एम पॉक्स के घातक वेरिएंट का पहला केस, जानिए कितना खतरनाक है क्लेड 1बी स्ट्रेन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2024 9:43 PM

विज्ञापन

Mpox Clade 1B Case, Symbolic Image, PTI

Mpox Clade 1B Case: भारत में Mpox के एक घातक वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. क्लेड 1b वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज केरल में मिला है. बताया जा रहा है कि वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस आया है.

विज्ञापन

Mpox Clade 1B Case: एम पॉक्स आने वाले दिनों में भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. भारत में सोमवार को मंकी पॉक्स वायरस के खतरनाक वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. इस वेरिएंट का नाम क्लेड 1बी स्ट्रेन (Monkeypox Clade 1B Case) है. हाल में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस स्ट्रेन को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था. अब भारत में इसका पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के माथे में चिंता उभर गई है. केरल में एक व्यक्ति के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि केरल के मल्लपुरम में क्लेड 1बी स्ट्रेन संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. पीड़ित शख्स हाल में ही संयुक्त अरब अमीरात से लौटा है.

शरीर में उभरी थी चकत्तियां
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह देश का पहला एम पॉक्स क्लेड 1 बी का मामला है. पीड़ित को बुखार था. उसके शरीर पर चिकेनपॉक्स जैसी चकत्तियां उभरी हुईं थीं. उसके शरीर को देखकर डॉक्टरों को मंकी पॉक्स का संदेह हुआ. जिसके बाद चिकित्सकों ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा. यह देश में मंकी पॉक्स का दूसरा मामला है. इससे पहले दिल्ली में एमपॉक्स का एक मामला हरियाणा के हिसार निवासी व्यक्ति का था. जो इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड 2 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था.

भारत में अब तक सामने आये हैं 30 मामले
डब्ल्यूएचओ (WHO) की ओर से एमपॉक्स को 2022 से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में इसके 30 मामले सामने आए हैं. इस बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विदेश से लौटने वालों एवं अन्य लोगों से लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने और जल्द से जल्द उपचार कराने की अपील की है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने विभिन्न जिलों में ऐसे सरकारी अस्पतालों की सूची भी जारी की, जहां प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपचार और पृथकवास सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
वीना जॉर्ज ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कई अफ्रीकी देशों में एमपॉक्स का संक्रमण फैलने को देखते हुए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप राज्य में हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे देशों से आ रहे हैं जहां संक्रमण के मामले आए हैं, उन्हें किसी तरह का लक्षण होने पर हवाई अड्डे पर जानकारी देने को कहा गया है.

तेजी से फैलता है क्लेड 1 बी वेरिएंट
मंकी पॉक्स क्लेड 1बी खतरनाक वेरिएंट है. यह काफी तेजी से फैलता है. WHO ने इसे लेकर कहा है कि यह खासतौर यौन संबंधों के जरिए से फैलता है. WHO ने बताया कि 2022 से लेकर अब तक 121 देशों में इसके मामले सामने आये हैं. एम पॉक्स से संक्रमित होकर दो सो से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Badlapur Case: रिवाल्वर छीनकर भाग रहा था बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी, पुलिस एनकाउंटर में मौत

Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह की चेतावनी-जैसा दर्द हमें मिला, वैसा ही आपको भी मिलेगा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola