MP Election 2023 : ‘एमपी मतलब ,मदिरा प्रदेश’, कमलनाथ के बयान पर गरमायी राजनीति

Updated:
विज्ञापन
MP Election 2023 : ‘एमपी मतलब ,मदिरा प्रदेश’, कमलनाथ के बयान पर गरमायी राजनीति

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गयी. जानें आखिर कमलनाथ ने ऐसा क्या कह दिया जिससे चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति गरम हो गयी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की राजनीति गरम हो चुकी है और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गये बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमलावर हो गये हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ एमपी का मतलब ‘मदिरा प्रदेश’ कह रहे हैं. उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के पहले सोचना चाहिए था और ऐसे बयान पर उन्हें शर्म आनी चाहिए. कमलनाथ राज्य के लोगों का अपमान कर रहे हैं और लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गयी. कमलनाथ के बयान को लेकर भाजपा ने गुरुवार को रतलाम के धानमंडी में कमलनाथ का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया. इधर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ताजा बयान दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किये और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया.

कमलनाथ का पहला ट्वीट

शिवराज जी आप जबरदस्त मतिभ्रम का शिकार हो गए हैं. पहले आपने कहा था कि आप रोज वचन पत्र के बारे में एक झूठा सवाल पूछेंगे. लेकिन आप कभी सवाल पूछते हैं और कभी भूल जाते हैं. आज आपने जो सवाल पूछा है,उसका वचन पत्र से कोई संबंध नहीं है.

कमलनाथ का दूसरा ट्वीट

इसका मतलब है कि कांग्रेस के बाकी वचन पत्र से आप पूरी तरह संतुष्ट हैं. दूसरी बात, आपने मदिरा प्रदेश शब्द को लेकर आपत्ति की है. लेकिन यह शब्द तो आपने ही मध्यप्रदेश के लिए उपयोग में लाया था. आप तो मदिरा प्रदेश के लिए पूरा अभियान चला रहे थे. दिमाग पर जोर डालिए, सब याद आ जाएगा.

कमलनाथ का तीसरा ट्वीट

तीसरी बात यह कि आपकी सरकार ने देसी मदिरा और विदेशी मदिरा की संयुक्त दुकान खोलकर मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या करीब दोगुनी बढ़ा दी है. आप की नीति स्पष्ट है राशन महंगा और सस्ती दारू. घर-घर दारू पहुंचाने की अपनी नीति के लिए आप मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगिये.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola