ePaper

MP By Election Dates: चुनी हुई सरकार को गिराने वालों को जनता देगी जवाब, कमलनाथ ने कही यह बात

Updated at : 29 Sep 2020 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
MP By Election Dates: चुनी हुई सरकार को गिराने वालों को जनता देगी जवाब, कमलनाथ ने कही यह बात

MP By Election Dates By Election 2020 भोपाल : निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उपचुनाव में प्रदेश की जनता लोकतंत्र की हत्या कर एक चुनी हुई सरकार गिराने वालों को कड़ा जवाब देगी. मध्य प्रदेश की ये विधानसभा सीटें विधायकों के दल-बदल के बाद खाली हुई हैं.

विज्ञापन

भोपाल : निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उपचुनाव में प्रदेश की जनता लोकतंत्र की हत्या कर एक चुनी हुई सरकार गिराने वालों को कड़ा जवाब देगी. मध्य प्रदेश की ये विधानसभा सीटें विधायकों के दल-बदल के बाद खाली हुई हैं.

कमलनाथ ने इस बारे में हिन्दी में ट्वीट किया, ‘चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव की घोषणा का स्वागत. कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है. हमने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये है, शेष नाम भी हम शीघ्र घोषित करेंगे.’

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, ‘कांग्रेस का परचम इन सीटों पर निश्चित लहरायेगा और हम भाजपा को इन सीटों पर परास्त करेंगे. यह उप चुनाव जनादेश का अपमान, संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कड़े जवाब के रूप में होगा.’ कमलनाथ ने कहा, ‘मध्यप्रदेश की जनता एक लोकप्रिय, चुनी हुई, विकास की सोच वाली सरकार का सौदा कर गिराने वालों को इन चुनावों में कड़ा जवाब देगी.’

Also Read: By Election 2020 : 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 3 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को गिनती

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की है कि तीन और सात नवंबर को लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव कराये जायेंगे. इन सीटों पर मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी. निर्वाचन आयोग ने बताया कि 54 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा जबकि सात नवंबर को बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर विधानसभा की दो सीटों के लिए मतदान कराया जायेगा.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola