Monsoon Session 2024: सर्वदलीय बैठक में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानें टीएमसी क्यों नहीं होगी शामिल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jul 2024 11:09 AM

विज्ञापन

Monsoon Session 2024: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. बैठक में लोकससभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचेंगे जबकि टीएमसी इसमें शामिल नहीं होगी.

विज्ञापन

Monsoon Session 2024: केंद्र सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले 21 जुलाई को यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू संसद के बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ इस बैठक में संवाद करेंगे. सर्वदलीय बैठक सुबह 11 बजे संसदीय सौध स्थित मुख्य समिति कक्ष में होगी जिसमें लोकससभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचेंगे. ऐसा पहली बार होगा कि इस पोस्ट पर रहते हुए वे सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे.

टीएमसी का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं होगा

सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के सदन के नेताओं की पारंपरिक बैठक हो रही है. जहां बैठक में राहुल गांधी पहली बार नेता प्रतिपक्ष के रूप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे. वहीं टीएमसी का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं होगा क्योंकि पार्टी 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है. पार्टी संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने रीजीजू को पत्र लिखकर इस संबंध में सूचित कर दिया है. ओ’ब्रायन ने कहा है कि 30 वर्षों से 21 जुलाई को बंगाल में हमारे 13 साथियों के सम्मान में ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो 1993 में पुलिस की गोलीबारी में गैरकानूनी रूप से मारे गए थे.

Read Also : Monsoon Session 2024: मणिपुर की इन महिलाओं के आंसू को लोकसभा में पोछने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी

संसद में हो सकता है जोरदार हंगामा

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद पहले संसद सत्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ यानी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) ने हाल ही में नीट विवाद, मणिपुर की स्थिति और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया था. विपक्ष की नारेबाजी व शोरगुल के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही में बाधा पहुंची थी. विपक्ष ने इन मुद्दों को फिर से उठाने के संकेत दिए है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola