देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद स्थिति खराब, अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के LG से की बात

दिल्ली में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है.
देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है. दिल्ली में जहां 41 साल पहले का रिकॉर्ड टूटा है, वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से स्थिति खराब हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की और राज्य में बारिश की स्थिति के बारे में आपडेट लिया.
शाह ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात की, अमरनाथ यात्रा पर लिया अपडेट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात की. शाह ने भारी बारिश के कारण निलंबित अमरनाथ यात्रा के बारे में अपडेट लिया. जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो सैनिक बह गये. मालूम हो खराब मौसम के कारण शुक्रवार से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण अधिकारियों ने रविवार को श्रद्धालुओं के एक जत्थे को जम्मू आधार शिविर में रोक दिया. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा स्थगित होने के बाद 6,000 अमरनाथ यात्री रामबन में फंसे हुए हैं.
दिल्ली में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गये. शनिवार को दिनभर सड़कें तालाब में बदल गयीं, जिससे ट्रैफिक में गाड़ियां रेंगती नजर आयीं. कई घर के दीवार ढह गयीं.
Also Read: Delhi NCR में आफत की बारिश, सीएम केजरीवाल ने अफसरों की छुट्टी की कैंसिल, तस्वीरों में देखें हालात
Union Home Minister Amit Shah spoke to J&K LG Manoj Sinha and took updates about Amarnath Yatra which was suspended due to heavy rainfall
(File Pic) pic.twitter.com/0qRFdGh9GE
— ANI (@ANI) July 9, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










