...जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, देखें वीडियो
arvind-kejriwal
जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है, ये यूनिवर्सिटी का ऑडिटोरियम नहीं बल्कि दिल्ली विधानसभा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने मोदी-मोदी के नारे लगने लगे.
दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू,GGSIPU) के नये परिसर के उद्घाटन समारोह के दौरान एक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी जिससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असहज हो गये. दरअसल, यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मोदी के समर्थक नारे लगने लगे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि जीजीएसआईपीयू के नये परिसर के उद्घाटन समारोह में जब सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखने जा रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोग उठे और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. यह सब देखकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि काश! अगर इन नारों से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो सकती तो बेहतर रहता…अगर ऐसे नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो जाती तो 70 साल में हो गयी होती.
BJP कार्यकर्ताओं ने GGSIPU के उद्घाटन में मचाया हुड़दंग‼️
CM @ArvindKejriwal ने नारे लगाने वालों को दिया शानदार जवाब-
"अगर ऐसे नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो जाती तो 70 साल में हो गई होती" pic.twitter.com/yGyVlxzKhi
— AAP (@AamAadmiParty) June 8, 2023
आपको बता दें कि उद्घाटन को लेकर दिल्ली सरकार और राजभवन के बीच टकराव के बाद दोनों ने एक साथ मिलकर इसे देश को इसे समर्पित किया. जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है, ये यूनिवर्सिटी का ऑडिटोरियम नहीं बल्कि दिल्ली विधानसभा है. कभी केजरीवाल-केजरीवाल तो कभी मोदी-मोदी के नारे लगते यहां सुनाई पड़ रहे हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भाषण रोककर अपील करनी पड़ी कि उन्हें 5 मिनट सुन लिया जाए. मुख्यमंत्री के बाद जब एलजी वीके सक्सेना की बारी आयी तो उन्हें भी ‘केजरीवाल-केजरीवाल’ के नारों की वजह से अपना भाषण दो बार रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा.
#WATCH | Delhi Lt Governor VK Saxena and CM Arvind Kejriwal inaugurated the new campus of the Guru Gobind Singh Indraprastha University (GGSIPU). pic.twitter.com/onn1WqPDNC
— ANI (@ANI) June 8, 2023
इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के नये कैंपस के उद्घाटन को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली एलजी के बीच तकरार आज सुबह देखने को मिली. एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे जिसका वीडियो एएनआई न्यूज एजेंसी ने जारी किया. जारी वीडियो के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिलकर किया. उद्घाटन के मौके पर मोदी जी जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










