मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस तारीख से मानसून भारत में रखेगा कदम
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 9:26 PM
भारतीय किसानों के लिए अच्छी खबर है, दरअसल आईएमडी ने उम्मीद जतायी है कि मई के मध्य में बारिश पहंचने की उम्मीद है.
भारतीय किसानों के लिए अच्छी खबर है, दरअसल आईएमडी ने उम्मीद जतायी है कि मई के मध्य में बारिश पहंचने की संभावना है. यह इसलिए क्योंकि आज ही बंगाल में की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय किसान की ज्यादातर पैदावार बारिश के उपर ही निर्भर करती है. लेकिन साथ में यह भी बता दें कि इस साल भारत में समान्य बारिश होने की संभावना है. पीटीआई की रिपोर्ट को अगर हम मान के चले तो आईएमडी ने कहा है कि चक्रवात के साथ स्थिति दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हो जाएगी.
हालांकि मानसून के पहुंचने में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देरी हो सकती है. आईएमडी ने इस साल देश कुछ जगहों में मानसून की शुरुआती तारीखों और मानसून की वापसी की तारीखों में बदलाव किया है. पहले मानसून की तारीखों का ऐलान 1901 से 1940 तक के आंकड़ों को देख कर किया जाता था. जिसमें अब बदलाव करके 1960-2019 के आंकड़ों के आधार पर किया गया है. ये जानकारी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने दी. केरल में मानसून की शुरूआत जून में होगी.
वहीं अगर हम राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर मानसून के शुरूआत की तारीखों में बदलाव है. अब यहां पर मानसून पहुंचने की उम्मीद 23 से 27 जून के बीच की जा रही है. उसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी मानसून के आने की उम्मीद 10 जून से 11 जून तक और चेन्नई में 1 से 4 जून तक की जा रही है. पश्चिमोत्तर भारत में मानसून के 8 जुलाई की शुरुआत में आने की संभावना है. दक्षिण भारत से मानसून वापसी की नई तारीख 15 अक्टूबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










