ePaper

द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेते ही महबूबा मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद पर किया हमला, कहा-BJP के एजेंडे को किया पूरा

Updated at : 25 Jul 2022 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेते ही महबूबा मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद पर किया हमला, कहा-BJP के एजेंडे को किया पूरा

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा है, 'निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर चले गए, जहां भारतीय संविधान को कई बार कुचल दिया गया.'

विज्ञापन

नई दिल्ली : झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की सुबह सवा दस बजे भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ले लीं. भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर हमला किया है. उन्होंने सोमवार को द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करते ही महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है.

संविधान के नाम पर भाजपा के एजेंड को पूरा किया : महबूबा

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा है, ‘निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर चले गए, जहां भारतीय संविधान को कई बार कुचल दिया गया.’ अपने ट्वीट में महबूबा ने आगे लिखा है कि चाहे वह अनुच्छेद 370 की बात हो, नागरिता कानून (सीएए) हो, अल्पसंख्यकों या फिर दलितों को निशाना बनाना हो, उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया.


‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर महबूबा ने सरकार पर साधा निशाना

आपको बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इससे पहले भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने ट्वीटकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर में प्रशासन जिस प्रकार से दुकानदारों, कर्मचारियों और छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मजबूर कर रहा है, उससे तो यही प्रतीत होता है कि कश्मीर किसी दुश्मन का इलाका है, जिस पर आधिपत्य स्थापित करने की जरूरत है.

Also Read: जोहार! नमस्कार! भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक का अभिनंदन : द्रौपदी मुर्मू
सोमवार सुबह द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की सुबह 10.15 बजे संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण किया. उन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ दिलाई. उनके शपथ ग्रहण करने के बाद भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाएगा. द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद ही महबूबा मुफ्ती ने निवर्तमान (शपथ ग्रहण के बाद पूर्व) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर हमला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola