Meghalaya Elections 2023: यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का प्रचार के दौरान निधन, 59 सीटों पर ही होगा मतदान

मेघालय राज्य के पूर्व गृह मंत्री और सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र से यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के मद्देनजर 60 में से 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराये जाने का फैसला लिया गया है.
मेघालय चुनाव 2023 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 60 में से केवल 59 सीटों पर ही मतदान कराया जाएगा. इसके पिछे कारण है कि सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का निधन को गया था.
चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरे और राज्य के पूर्व गृह मंत्री की हो गयी निधन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार खबर आ रही है कि मेघालय राज्य के पूर्व गृह मंत्री और सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र से यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के मद्देनजर 60 में से 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराये जाने का फैसला लिया गया है. मालूम हो एचडीआर लिंगदोह का सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरने से निधन हो गया था. वह बैठक के दौरान गिर गये और निधन हो गयी. उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
#MeghalayaElections2023 | Polls will be conducted in 59 out of 60 constituencies in wake of the demise of HDR Lyngdoh, state's ex-Home Minister & UDP candidate from Sohiong constituency.
HDR Lyngdoh passed away yesterday after he suddenly collapsed during election campaigning.
— ANI (@ANI) February 21, 2023
27 फरवरी को मतदान
मेघालय में 27 फरवरी 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. जबकि चुनाव का रिजल्ट 2 मार्च को आयेगा. राज्य में अभी एनपीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार है. इस चुनाव में 375 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
Also Read: मेघालय चुनाव 2023 : कोई भी बटन दबाओ वोट भाजपा को! वीडियो शेयर करने वाला गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










