MCD Election Result: दिल्ली में करप्शन खत्म किया, अब MCD में लूटपाट करेंगे बंद, जीत के बाद बोले केजरीवाल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Dec 2022 4:51 PM

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर कई है. उन्होंने अपने नेता और मंत्रियों से अहंकार नहीं करने का आह्वान किया.

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस का सफाया किया था, उसी तरह एमसीडी से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ताजा जो आंकड़े आ रहे हैं, उसके अनुसार आम आदमी पार्टी 134 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, तो 104 सीटों पर भाजपा ने बढ़ा बना ली है. नतीजे आप के पक्ष में जाते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम में उत्साह दिखने लगा. सीएम केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव और परिणाम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आप की धमाकेदार जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार जताया.

अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर कई है. उन्होंने अपने नेता और मंत्रियों से अहंकार नहीं करने का आह्वान किया. केजरीवाल ने कहा, AAP के सभी मंत्री, MLAs, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना. जिस दिन आपने अहंकार किया, उस दिन आपका पतन पक्का है. आपको ऊपर वाला कभी माफ नहीं करेगा.

Also Read: Delhi MCD Election 2022 : ‘ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए’, अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार खत्म किया, वैसे ही MCD में लूटपाट और लैंटर से वसूली बंद करेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार खत्म किया, वैसे ही MCD में लूटपाट और लैंटर से वसूली बंद करेंगे. उन्होंने आगे कहा, कई बड़े नेता कहते थे कि स्कूल, अस्पताल से वोट नहीं मिलते. दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दे दिया है कि स्कूल-अस्पताल से भी वोट मिलते हैं.

बड़ी जीत के लिए दिल्ली की जनता को बधाई : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की इतनी बड़ी जीत देने के लिए दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई है. पहले स्कूल-अस्पताल, बिजली की जिम्मेदारी दी, हमने वो ठीक किये. अब दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को सफाई करने, पार्क ठीक करने की जिम्मेदारी दी है. मैं दिल्ली की जनता का ऋणी रहूंगा.

MCD में जीत के बाद आप ने कहा, अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता अरविंद केजरीवाल को चुनेगी

एमसीडी चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता अरविंद केजरीवाल को चुनेगी. ये फैसला दिल्ली के लोगों ने लिया है, इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई. आप ने आगे कहा, AAP का Mayor बनेगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर Time Bound तरीके से MCD में काम होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola