Tablighi Jamaat : मौलाना साद का मिला पता ?, पुलिस के हाथ लगे ये अहम सुराग

Updated:
विज्ञापन
Tablighi Jamaat :  मौलाना साद का मिला पता ?, पुलिस के हाथ लगे ये अहम सुराग

Tablighi Jamaat Maulana Saad : तबलीगी मरकज (Nizamuddin Markaz) के मुखिया मौलाना मोहम्मद साद (Tablighi Jamaat Maulana Saad) के लोकेशन की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है.

विज्ञापन

Tablighi Jamaat Maulana Saad : तबलीगी मरकज (Nizamuddin Markaz) के मुखिया मौलाना मोहम्मद साद (Tablighi Jamaat Maulana Saad) के लोकेशन की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार वह ओखला इलाके के जाकिर नगर में ठिकाना बनाये हुए है. मामले को लेकर क्राइम ब्रांच का कहना है कि उसके पास भी यह सूचना पहुंची है और वह इसकी तस्दीक में लगी हुई है. यदि मौलाना (maulana saad) वहां मिल गये तो उन पर निगरानी रखने का काम किया जाएगा. क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी.

धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद से थे फरार

आपको बता दें कि निजामुद्दीन इलाके में पिछले महीने एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर में मौलाना के मौजूद होने का पता चला. हालांकि, इससे पहले मौलाना के वकील तौसीफ खान ने कहा था कि साद क्वारंटीन में हैं और 14 दिनों की अवधि खत्म होने के बाद वह जांच में शामिल होंगे.

Also Read: Covid19 Outbreak: झारखंड में एक दिन में कोरोना के 9 मरीज बढ़े, हिंदपीढ़ी के 5 और बोकारो के 4 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
क्वारंटीन की अवधि अगले हफ्ते खत्म

साद के क्वारंटीन की अवधि अगले हफ्ते खत्म होने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन के थाना प्रभारी द्वारा दी गयी एक शिकायत पर 31 मार्च को मौलवी सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. थाना प्रभारी ने लॉकडाउन के आदेशों का कथित उल्लंघन करने और कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिये सामाजिक मेलजोल से दूरी नहीं रखते हुए यहां एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के सिलसिले में यह शिकायत की थी. इसके एक दिन बाद अपराध शाखा ने मौलाना साद और अन्य को नोटिस देकर आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 91 के तहत ब्यौरा मांगा था. इस हफ्ते उन्हें दूसरी नोटिस भी भेजी गयी.

Also Read: IRCTC News: लॉकडाउन हटा तो 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, 4 घंटे पहले आना होगा स्टेशन, ये काम भी करने होंगे
ऑडियो आया था सामने

इधर, कथित तौर पर साद का एक ऑडियो संदेश 21 मार्च को व्हाट्सऐप पर पाया गया, जिसमें वह अपने समर्थकों से लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल से दूरी की अवज्ञा करने तथा निजामुद्दीन के धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने को कहते सुने गये थे.

सरकारी आदेश की अवहेलना

गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. उसी दिन हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने के प्रभारी और मरकज पदाधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. इसमें साद, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद सलमान, युनूस, मुरसालीन सैफी, जिशान और मुफ्ती शहजाद शामिल हुए थे तथा उन्हें लॉकडाउन के आदेशों के बारे में सूचना दी गयी थी. हालांकि, यह पाया गया कि बार-बार की कोशिशों के बावजूद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग या अन्य सरकारी एजेंसी को मरकज के अंदर भारी जमावड़े के बारे में नहीं बताया और जानबूझकर सरकारी आदेश की अवहेलना की.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola