सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला निकला बलात्कार का आरोपी, अलका लांबा बोलीं- डूब मरो

Updated:
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला निकला बलात्कार का आरोपी, अलका लांबा बोलीं- डूब मरो

दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट रीट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया है कि सत्येंद्र जैन की मसाज़ करने वाला रेपिस्ट निकला. कांग्रेस ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. यहां जानें पूरा मामला

विज्ञापन

पिछले दिनों जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक शख्स से मालिश करवाते हुए नजर आ रहे हैं. तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला शख्स कैदी रिंकू है. वह एक बलात्कार के मामले में जेल में बंद है. उक्त शख्स पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है. वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है.

डूब मरो केजरीवाल: अलका लांबा

इस खबर के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है. पार्टी नेता अलका लांबा ने एएनआई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि डूब मरो केजरीवाल- बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे. इस ट्वीट को अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को टैग किया है.

Also Read: सत्येंद्र जैन मालिश VIDEO का सच आया सामने, तिहाड़ के पूर्व PRO ने किया बड़ा खुलासा, ED को कोर्ट का नोटिस
भाजपा भी हमलावर

दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट रीट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया है कि सत्येंद्र जैन की मसाज़ करने वाला रेपिस्ट निकला. तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है. मनीष सिसोदिया चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था की सत्येंद्र जैन physiotherapy करा रहा है. POCSO Act & 376, 506 & 509 of IPC की धारा में जेल में बन्द है रिंकु क़ैदी. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री इसको बर्खास्त करेंगे ?


मामले की सुनवाई मंगलवार को

इस बीच आपको बता दें कि दिल्ली की एक अदालत जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येंद्र जैन की उस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी, जिसमें उनकी जेल की कोठरी का सीसीटीवी फुटेज मीडिया में कथित रूप से लीक करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola