Mann Ki Baat: उपलब्धियों भरा साल रहा 2022, मन की बात में बोले पीएम मोदी, कैंसर में भी कारगर है योग
Mann Ki Baat: क्रिसमस के मौके पर आज यानी रव���वार को पीएम एक बार फिर देश वासियों के साथ मन की बात करेंगे. इस साल का यह आखिरी एपिसोड होगा. इस बार पीएम मोदी आम लोगों से मिले सुझावों को देश के साथ साझा करेंगे.
अब खत्म हो जाएगा कालाजार रोग
मन की बात में पीएम मोदी में पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है. हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा. यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के 4 जिलों में ही बच गई है.
क्रिसमस की बधाई
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश वासियों को क्रिसमस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में धूमधाम से प्रभु येशू को याद किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये येशु को याद करने का दिन है. उनकी बतायी राह में चलने का दिन है. मै सभी को क्रिसमस की बधाई देता हूं.
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी . उन्होंने कहा कि देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.
एकजुट हुआ देश
पीएम मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मौके पर पूरा देश एकजुट दिखा. 6 करोड़ लोगों ने तिरंगा के साथ सेल्फी भेजी. पूरा देश तिरंगामय हो गया था. पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल फिर आजादी का अमृतमहोत्सव इसी तरह धूमधाम से मनाया जाएगा.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए