Mann Ki Baat: मन की बात के 100वें Episode का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा सीधा प्रसारण

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :29 Apr 2023 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Mann Ki Baat: मन की बात के 100वें Episode का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा सीधा प्रसारण

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें Episode को लेकर देशभर में खास तैयारी चल रही है. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एक कॉन्क्लेव भी आयोजन किया गया था, जिसमें दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे. 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस खास कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मन की बात की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा.

भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट कर दी मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की जानकारी दी

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा.

मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 2014 अक्टूबर में हुई थी

‘मन की बात’ कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे और न्यूयार्क में शनिवार देर रात डेढ़ बजे प्रसारित होगी. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी.

Also Read: मन की बात के 100वें एपिसोड पर बोले दीपक प्रकाश, 30 अप्रैल को झारखंड में 8100 स्थानों पर होगा कार्यक्रम

मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखेंगे भारतीय

भारत के स्थायी मिशन ने कहा, मन की बात’ एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गया है, जो लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है. न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास भी सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम के दौरान न्यूजर्सी में भारतीय-अमेरिकियों और प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वी कड़ी के प्रसारण की व्यवस्था करेगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola