सीबीआई दफ्तर के बाहर 'आप' का प्रदर्शन, बोले संबित पात्रा- ये है ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार'
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Oct 2022 2:13 PM
New Delhi: Delhi Dy CM Manish Sisodia arrives at the CBI headquarters for questioning in connection with the excise policy probe, in New Delhi, Monday, Oct 17, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI10_17_2022_000047A)
पेशी के दौरान मनीष सिसोदिया द्वारा खुली कार में समर्थकों संग नारेबाजी किये जाने पर भी भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा और कहा कि उनका यह व्यवहार ऐसा था मानो ‘आप' ने ‘‘भ्रष्टाचार का विश्व कप'' जीता हो.
आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्यवन में कथित अनियमितताओं के मामले पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तलब किये गये दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पेशी का मामला आज छाया हुआ है. अभी मनीष सिसोदिया से CBI पूछताछ कर रही है और मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया.
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई और इसे उसका ‘‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार” बताया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने पत्रकारों से बता करते हु ए कहा कि इससे पहले जब नेशनल हेराल्ड मामले में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुलाया गया था तब ठीक इसी प्रकार की ‘‘नौटंकी” कांग्रेस ने की थी.
पेशी के दौरान मनीष सिसोदिया द्वारा खुली कार में समर्थकों संग नारेबाजी किये जाने पर भी भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा और कहा कि उनका यह व्यवहार ऐसा था मानो ‘आप’ ने ‘‘भ्रष्टाचार का विश्व कप” जीता हो. सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले सिसोदिया ‘आप’ के कार्यालय और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट भी गये. इससे पहले, सिसोदिया के आवास पर बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर नारेबाजी भी की. सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए सीबीआई मुख्यालय के बाहर हिरासत में ले लिया है.
Also Read: Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ शुरू, दफ्तर के बाहर AAP का धरना प्रदर्शन, देखें अपडेट
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इससे पहले जब नेशनल हेराल्ड मामले में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुलाया गया था तब ठीक इसी प्रकार की ‘‘नौटंकी” कांग्रेस ने की थी. आज सभी ने आम आदमी पार्टी का ड्रामा देखा. आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था. पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाइए. ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ये जश्न-ए-भ्रष्टचार है. आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है.
भाजपा प्रवक्ता ने सिसोदिया पर तंज करते हुए कहा कि समर्थकों के साथ खुली कार में उनका नारेबाजी करना ऐसा लग रहा था जैसे ‘आप’ ने ‘‘भ्रष्टाचार का विश्व कप” जीत लिया हो. उन्होंने सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले सिसोदिया के राजघाट जाने पर भी तंज कसा और कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है कि जब भ्रष्टाचारियों को सवाल-जवाब के लिए बुलाया जाता है तो वे सबसे पहले सत्याग्रह करने राजघाट चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है. यह भगत सिंह का भी अपमान है और महात्मा गांधी का भी घोर अपमान है. राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गये.
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से की थी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










