PM Modi के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो डालकर शख्स ने दी यह धमकी, आरोपी की तलाश में पुलिस

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Mar 2024 10:36 AM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

PM Modi: कर्नाटक के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है. वहीं, पोस्ट सार्वजनिक होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

PM Modi: कर्नाटक के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. मोहम्मद रसूल कद्दारे नाम के शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह तलवार पकड़े हुए है और पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. आरोपी के खिलाफ यादगिरी के सुरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दायर कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में कहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला था. जिसमें उसने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 505(1) (बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी की खबर नहीं आई है.

वीडियो में आरोपी ने क्या कहा

आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरा पोस्ट किया है. उसने कहा है कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो पीएम मोदी को जान से मार देगा. वीडियो में आरोपी तलवार के साथ नजर आ रहा है. वहीं, वीडियो पोस्ट होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. सोशन मीडिया में जो प्रोफाइल बना है उसके मुताबिक आरोपी का नाम मोहम्मद रसूल कद्दारे है.

Also Read: Bengaluru NIA Raids: आतंकी साजिश मामले में एक्शन में NIA, सात राज्यों में किया रेड

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola