Viral Video: लोग रह गए दंग! पुलिस संग पहुंचा मेहमान, हथकड़ी में ही करवाई रस्में

Updated:
विज्ञापन
Man handcuffed by police reach bride house to do wedding ritual viral video
शादी में पुलिस संग पहुंचा मेहमान, हथकड़ी में करवाई रस्में

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति हाथों में हथकड़ी पहनकर पुलिसवालों के साथ शादी की रस्में करने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. देखें शादी के इस अनोखे वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी का दिन है. घर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. सारे मेहमान खुशी से नाच-गा रहे हैं. शादी का समय हो जाता है. दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठते हैं और पंडित शादी की रस्म शुरू करता हैं. इस दौरान शादी में एक व्यक्ति आता है, जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. दरअसल, व्यक्ति हाथों में हथकड़ी पहने तीन पुलिसकर्मियों के साथ शादी में आया था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने सफेद रंग का शर्ट और पैंट पहना है. उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है, जिसकी चैन पुलिस वाले के हाथों में है. चल रही शादी की रस्मों के बीच एक रस्म ऐसा आता है जहां लड़की के परिवार में से किसी को उसमें हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाता है. आदमी सामने आता है और दुल्हा-दुल्हन का हाथ पकड़कर रस्म करवाता है. यह वीडियो किस जगह का है और इस व्यक्ति का दुल्हन के परिवार से क्या संबंध है, इसका अभी पता नहीं चला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @humourshubb द्वारा पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बिल्ली को स्काई डाइविंग करवाने पहुंचा मालिक, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola