लोगों के बीच भ्रम फैला रहीं हैं ममता बनर्जी, बांग्लादेश भड़का, कह दी ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
लोगों के बीच भ्रम फैला रहीं हैं ममता बनर्जी, बांग्लादेश भड़का, कह दी ये बड़ी बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद बांग्लादेश भड़क गया है. जानें भारत को पत्र लिखकर बांग्लादेश ने क्या कहा

विज्ञापन

Bangladesh student Protest:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद बांग्लादेश का रिएक्शन सामने आया है. बांग्लादेश के लोगों को शरण देने संबंधी ममता बनर्जी ने पिछले दिनों टिप्पणी की थी जिसके बाद ढाका ने राजनयिक माध्यमों से भारत को अपने विचार से अवगत कराया और नाराजगी जाहिर की. पड़ोसी देश की ओर से कहा गया है कि बंगाल की सीएम की टिप्पणियों से ‘भ्रम’ की स्थिति पैदा हो सकती है. इससे लोग गुमराह हो सकते हैं.

क्या कहा बांग्लादेश ने?

समाचारएजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ ने एक खबर में कहा था कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक माध्यम से भारत सरकार से संपर्क किया है. बांग्लादेश की ओर से कहा गया कि ममता बनर्जी की टिप्पणी से लोगों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है. विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि उनके साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध रहे हैं. हमारे बीच गहरे संबंध जरूर हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से कुछ हद हम सहमत नहीं हैं. हमने इस मामले पर भारत सरकार को एक पत्र लिखा है.

Read Also : ममता बनर्जी बोलीं- बंग्लादेशियों को देंगे शरण, केंद्र सरकार ने बंगाल की सीएम को दे दी ऐसी नसीहत

क्या कहा था ममता बनर्जी ने

पिछले दिनों कोलकाता में एक रैली में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर वह पड़ोसी देश से परेशान लोगों के लिए अपने राज्य के दरवाजे खुले रखेंगी. यही नहीं उन्होंने ऐसे लोगों को शरण देने की बात भी कही. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर भी इसी तरह की टिप्पणियां शेयर की. इस पोस्ट पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आए.

Read Also : Bangladesh student Protest: बांग्लादेशी छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन 48 घंटे के लिए स्थगित, भारत तक पहुंचा हिंसा का प्रभाव

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola