2024 के चुनाव में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद की शीर्ष दावेदारों में शामिल होंगी : बाबुल सुप्रियो

Updated at : 20 Sep 2021 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
2024 के चुनाव में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद की शीर्ष दावेदारों में शामिल होंगी : बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारी पार्टी की नेता ममता बनर्जी 2024 में प्रधान मंत्री बनें. कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता है कि ममता बनर्जी प्रधान मंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक हैं.

विज्ञापन

भाजपा छोड़कर हाल ही में टीएमसी में शामिल होने वाले नेता बाबुल सुप्रियो ने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं उनसे मिलकर बहुत खुश हूं. जिस स्नेह और गर्मजोशी के साथ उन्होंने टीएमसी परिवार में मेरा स्वागत किया वह प्रेरणादायी है.

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारी पार्टी की नेता ममता बनर्जी 2024 में प्रधान मंत्री बनें. कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता है कि ममता बनर्जी प्रधान मंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक हैं.

Also Read: रूस के पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आठ की मौत, क्लास की खिड़कियों से छलांग लगाकर भागे छात्र

ममता बनर्जी ने मुझे दिल से काम करने और दिल से गाने की सलाह दी. उन्होंने मुझसे कहा- पुजोर समयो तुम गान करो. मैं दीदी और अभिषेक को टीएमसी परिवार में मेरा प्यार से और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola