ePaper

कल से इन राज्यों में खुल जाएंगे मॉल्स और धार्मिक स्थल, लेकिन इन शर्तों का पालन करना होगा अनिवार्य

Updated at : 07 Jun 2020 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कल से इन राज्यों में खुल जाएंगे मॉल्स और धार्मिक स्थल, लेकिन इन शर्तों का पालन करना होगा अनिवार्य

कई राज्य सरकारें कल से धार्मिक स्थल और मॉल्स को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.

विज्ञापन

लॉक डाउन 4 के समाप्त होने के बाद अब पूरे देश में अनलॉक 1 लागू है, इस दौरान विभिन्न विभिन्न राज्य की सरकारें कुछ शर्तों के साथ बहुत सारी गतिविधियों की अनुमति दे दी है. लेकिन अब भी राज्यों में मॉल्स और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति नहीं है. लेकिन कई राज्य सरकारें कल से धार्मिक स्थल और मॉल्स को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. ऐसे में आईये जानते हैं कि कौन से राज्यों में कल से क्या क्या खुलेंगे और वहां पर क्या नियम कानून लागू होंगे

उत्तर प्रदेश

आपको बता दें कि कल से उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थल खुल जाएंगे, लेकिन लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. कतारों में सभी व्यक्ति कम से कम 6 फिट की दूरी पर खड़े रहेंगे. इसके अलावा पुजारी और श्रद्धालु एक दूसरे के संपर्क में नहीं आयेंगे. वहां पर किसी भी पवित्र जल और प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा.

धार्मिक स्थलों पर एक ही मैट और दरी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. परिसर के अंदर शौचालयों और हाथ पांव धोने के स्थान पर स्वच्छता का ख्याल रखना अनिवार्य होगा. परिसर को बार बार साफ करना अनिवार्य होगा.

राजस्थान

राजस्थान में कोई भी धार्मिक स्थल तो फिलहाल नहीं खुलेंगे, लेकिन वहां पर माल्स और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति मिल गयी है. इसके साथ ही गहलोत सरकार ने सख्त दिशा निर्देशों के साथ क्लब को भी खोलने की अनुमति दे दी है. लोकिन इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने धार्मिक स्थलों और पार्कों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन सरकार ने ये साफ कर दिया है कि धार्मिक स्थलों पर बैठने के लिए दरी नहीं मिलेगी. लोगों को ये व्यवस्था खुद ही करनी होगी. इसके अलावा राज्य में पार्क तो खुलेंगे लेकिन वहां पर कड़े नियमों के साथ ही आम नागरिकों को प्रवेश मिलेगा.

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में रेस्टोरेंट और मॉल्स खुल जाएंगे लेकिन होटल और बैंक्वेट हॉल अभी बंद रहेंगे. लेकिन मॉल्स में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कल से सस्ते दामों पर शराब की दुकानें पर शराब सस्ते दामों पर मिलने लगेंगे. क्यों कि दिल्ली सरकार ने कोरोना टैक्स हटाने का ऐलान कर दिया है. इस टैक्स हटने के बाद दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola