ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Updated:
विज्ञापन

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Photo: PTI)

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में जारी मुद्दे का जिक्र किया. इसपर जानें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने क्या कहा.

विज्ञापन

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा दोनों हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता देशहित के मुद्दे पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती है.

विज्ञापन

लोकसभा में हंगामा जारी

लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध गुरुवार की सुबह भी बरकरार रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में कई विपक्षी सदस्यों के सत्तापक्ष के वेल की तरफ पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की घटना को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह घटना के सदन की मर्यादा के प्रतिकूल है. सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही शोर-शराबा शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें : हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, पीएम मोदी का भाषण टला

लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि सदन में बुधवार को जो घटना हुई, जिस तरह से विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष की तरफ पहुंचे… यह सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है. सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. अगर मर्यादा खत्म कर देंगे तो सदन की कार्यवाही चलाना अध्यक्ष के लिए उचित नहीं होता.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola