Weather Updates: MP में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट
दिल्ली के आसमान में ऊपर छाए काले बादल, फ़ोटो- एएनआई
Weather Updates Today: देश के कई राज्यों में शनिवार (22 August Rain Alert) को बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बादल जमकर बरस सकते हैं.
Weather Updates Today: देश के कई राज्यों में शनिवार (22 August Rain Alert) को बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बादल जमकर बरस सकते हैं.
आपके शहर में
MP में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट
Weather Updates Today: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव क्षेत्र अभी भी असर दिखा रहा है. इसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश
पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 23 से 26 अगस्त के दौरान भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश का दौर बना रहेगा. छत्तीसगढ़ में 21 से 27 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा.
उत्तराखंड-UP और दिल्ली में भी बारिश
- उत्तराखंड में 21 से 27 अगस्त तक कई जगह बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली भी देखने को मिल सकती है.
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. 22 से 24 अगस्त के दौरान बारिश का दायरा और बढ़ सकता है.
- 21 और 22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में शनिवार को मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया. येलो अलर्ट बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक राज्य में 128 सड़कों पर यातायात बंद रहा. इसके अलावा 18 ट्रांसफॉर्मर और पेयजल आपूर्ति की 52 योजनाएं भी प्रभावित हुईं. मंडी में सबसे अधिक 52 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं जबकि कुल्लू में 43, चंबा में नौ, कांगड़ा व सिरमौर में छह-छह, शिमला और ऊना में पांच-पांच तथा लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद रहीं.
बिहार-झारखंड और ओडिशा में बढ़ेगी बारिश
बिहार में 22 से 24 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है. 22 से 25 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. झारखंड और ओडिशा में 22 से 27 अगस्त के दौरान बारिश का दायरा बढ़ सकता है. झारखंड में 23 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 22 और 23 अगस्त को भारी, जबकि 24 से 27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.
Also Read: Kal Ka Mausam: 21 से 27 अगस्त तक भारी बारिश अलर्ट, अगले सात दिन गरज-चमक के साथ होगी बरसात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए