'मानसून सत्र में होगा अध्यादेश पर फैसला', केजरीवाल की शर्त पर बोले खरगे- अभी से इतना प्रचार क्यों...

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jun 2023 11:35 AM

विज्ञापन

केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्त का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेखरगे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शायद यह पता होगा कि अध्यादेश का विरोध या समर्थन संसद के बाहर नहीं, संसद के भीतर किया जाता है.

विज्ञापन

अध्यादेश को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्त पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. खरगे ने कहा है कि अध्यादेश का विरोध सदन में होता है. सदन के बाहर इसका इतना प्रचार नहीं किया जाता हैं. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा है कि वो अभी से इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश पर फैसला संसद के आगामी मानसून सत्र के शुरू होने से पहले किया जाएगा.

क्या था अरविंद केजरीवाल का बयान
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसे समर्थन देने का वादा नहीं किया, तो आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की आज पटना में होने वाली बैठक से बाहर हो जाएगी. इस पर खरगे ने आज जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शायद यह पता होगा कि अध्यादेश का विरोध या समर्थन संसद के बाहर नहीं, संसद के भीतर किया जाता है.

सारी पार्टियां मिलकर तय करती हैं एजेंडे
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि शायद केजरीवाल यह बात जानते हैं कि अध्यादेश का समर्थन या विरोध सदन के बाहर नहीं होता, यह सब संसद के अंदर होता है. उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले सारी पार्टियां मिलकर एजेंडा तय करती हैं.खरगे ने यह भी कहा कि  सदन में 18 से 20 पार्टियों की बैठक होती है, जिसमें हर पार्टी के नेता शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि अध्यादेश को लेकर फैसला संसद के आगामी सत्र से पहले किया जाएगा.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: लोकतंत्र पर संदेश, आतंकवाद पर प्रहार, सबका साथ सबका विकास… बाइडन संग स्टेट डिनर में PM मोदी की 5 बड़ी बातें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola