India Maldives Relations: घुटनों के बल आया मालदीव, ट्वीट कर पीएम मोदी और भारतीयों की तारीफ में कह दी ऐसी बात

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Oct 2024 3:56 PM

विज्ञापन

Mohamed Muizzu

India Maldives Relations: मालदीप के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस समय पांच दिवसीय भारतीय यात्रा में हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई.

विज्ञापन

India Maldives Relations: भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत के दौरे पर हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. पिछले दिनों दोनों देशों के बीच जारी तनाव की स्थिति के बीच मालदीव ने पीएम मोदी और भारतीय लोगों की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, मैं प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को पिछले कई वर्षों से मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें हाल ही में टी-बिल के रूप में बजटीय सहायता भी शामिल है.

भारत, मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली समझौता किया

भारत और मालदीव ने रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के मकसद से सोमवार को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली को लेकर समझौता किया. इससे मालदीव को विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में रूपे कार्ड भी जारी किया। इसके अलावा हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये रनवे का उद्घाटन किया और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जतायी.

Also Read: Mohamed Muizzu India Visit: भारत पहुंचते ही बदले मोहम्मद मुइज्जू के सुर, चीन को लेकर कह दी बड़ी बात

भारत ने मालदीव को 70 सामाजिक आवास सौंपे

पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर आए मुइज्जू ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की. बातचीत के बाद, भारत ने मालदीव को 70 सामाजिक आवास भी सौंपे. इसका निर्माण एक्जिम बैंक (भारतीय निर्यात-आयात बैक) की खरीदार कर्ज सुविधा के तहत किया गया है. मोदी ने मुइज्जू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आज, हमने पुनर्विकसित हनीमाधू हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. अब ग्रेटर माले संपर्क परियोजना में भी तेजी लाई जाएगी. हम थिलाफुशी में एक नये वाणिज्यिक बंदरगाह के विकास में सहायता करेंगे.

पीएम मोदी ने मालदीव को बताया घनिष्ठ मित्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मालदीव ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया है. उन्होंने मालदीव को एक ‘घनिष्ठ मित्र’ बताया जिसका भारत की पड़ोस नीति और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और वृद्धि) दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण स्थान है. मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा एक पड़ोसी देश की जिम्मेदारियों को निभाया है. आज, हमने अपने आपसी सहयोग को रणनीतिक दिशा देने के लिए एक व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का दृष्टिकोण अपनाया है. इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola