महुआ मोइत्रा ने खाली किया अपना सरकारी बंगला, अधिकारियों को सौंपी चाबियां

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Jan 2024 11:29 AM

विज्ञापन

टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था जिसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी. जानें अपडेट यहां

विज्ञापन

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. अधिवक्ता ने अधिकारियों को चाबियां सौंप दी है. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संपदा निदेशालय ने पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा से सरकारी बंगला खाली कराने के लिए दल भेजा गया है. गौर हो कि केंद्र के संपदा निदेशालय (डीओई) ने लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा को सरकारी आवास खाली करने के मामले में फिर झटका लगा था. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. 16 जनवरी को डीओआई ने महुआ को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.


Also Read: Mahua Moitra : सरकारी बंगला खाली करने के मामले में महुआ मोइत्रा को हाईकोर्ट से फिर झटका, याचिका खारिज

निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर लगाया था गंभीर आरोप

उल्लेखनीय है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. उनकी शिकायत पर ही एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने समिति की पहली रिपोर्ट सदन में पेश की थी. निशिकांत दुबे ने पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रई की एक शिकायत के आधार पर आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से गिफ्ट लिया. बीजेपी सांसद ने नकदी और उपहार के बदले में लोकसभा में सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगाया था.

Also Read: Look Back 2023: महुआ मोइत्रा से लेकर स्मृति ईरानी तक- बयान, विवाद और पद के कारण सुर्खियों में रहीं ये 5 नेता

कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने क्या दावा किया था

कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने पिछले साल 19 अक्टूबर को आचार समिति को दिए एक हलफनामे में दावा किया था कि महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यों की वेबसाइट के लिए उन्हें अपना ‘लॉग-इन आईडी’ और पासवर्ड दिया था. ‘लॉग-इन आईडी’ और पासवर्ड दिये जाने की बात खुद टीएमसी सांसद भी कबूल चुकीं हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola