ePaper

महाराष्ट्र के बागी विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे गुवाहाटी होटल, एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

Updated at : 22 Jun 2022 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बागी विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे गुवाहाटी होटल, एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

शिवसेना के बागी नेता आज कड़ी सुरक्षा के बीच गोवाहाटी के एक होटल में पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद पल्लब लोचन दास और सुशांत बोरगोहेन ने सभी का स्वागत किया. एकनाथ शिंदे ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है.

विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह आज सुबह गुवाहाटी पहुंचा. यहां उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बाहरी इलाके में एक लग्जरी होटल में ले जाया गया है. एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद पल्लब लोचन दास और सुशांत बोरगोहेन ने इन बागी विधायकों का स्वागत किया.

एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

एकनाथ शिंदे ने पहले एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि ”उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है”. सूत्रों ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि शिवसेना के कितने विधायक इस विमान से यहां पहुंचे हैं, लेकिन विमान में 89 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं. ये विधायक सूरत से यहां पहुंचे हैं और उन्हें असम राज्य परिवहन निगम की तीन बसों में होटल ले जाया गया है.

संजय राउत ने किया था ये दावा

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पहले दावा किया था कि कुछ मंत्रियों समेत 14 से 15 विधायक शिंदे के साथ गुजरात के सूरत शहर में हैं. वहीं पार्टी के एक अन्य नेता ने दावा किया कि यह संख्या 23 हो सकती है. ऐसी अटकले हैं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन बागी विधायकों से दिन में मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि, भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बैठक की अभी तक पुष्टि नहीं की है. होटल और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

सियासी संकट में फंसे उद्धव ठाकरे

भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विधायकों को मंगलवार को मुंबई से सूरत लाया गया और सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें गुवाहाटी ले जाने का फैसला किया गया. ऐसा शायद पहली बार है कि पश्चिमी भारतीय राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद किसी पूर्वोत्तर राज्य लाया गया है. विधायकों की बगावत से महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में आ गई है. (भाषा)

Also Read: Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को बनाया पर्यवेक्षक

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola