Maharashtra Politics Crisis: दो-चार लोगों को तोड़ने से नहीं टूटेगी पार्टी, NCP में बगावत पर भड़के संजय राउत
Maharashtra Politics: अजित पवार की बगावत पर एनसीपी सख्त हो गयी है. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि तीन महीने में पूरी पिक्चर बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है. समय आने पर सभी लोग साथ खड़े होंगे. वहीं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने बीते जिन यानी रविवार को महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली. इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम और अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली.
दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी- राउत
शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि शरद पवार की पार्टी में कुछ लोगों ने एक निर्णय लिया है, वह अंतःविषय है, प्रतिक्रिया होती है. जहां भी बीजेपी पार्टी को तोड़ सकती है वह इसे तोड़ने की कोशिश करेगी 2024 तक. ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, एक खेल चल रहा है. लेकिन दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी.
अजित पवार के नेतृत्व में यह नई शुरूआत
एनसीपी के बागी नेता प्रफुल्ल पटेन ने कहा है कि अजित पवार के नेतृत्व में यह नई शुरूआत है. उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल को पद से हटाने की सूचना दी. अयोग्य ठहराने का अधिकार सिर्फ स्पीकर के पास है.
एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाया नाम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मैं पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं.
9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास
एनसीपी के 9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है.
विधायकों के पार्टी छोड़ने का पुराना अनुभव- शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अजित पवार खेमे से कई लोगों ने फोन कर कहा है है कि उनकी विचारधारा एनसीपी से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे. पवार ने यह भी कहा कि मेरे पास विधायकों के पार्टी छोड़ने का पुराना अनुभव है. भविष्य में नतीजे अच्छे होंगे.
जयंत को कार्रवाई का अधिकार- शरद पवार
एनसीपी के बागी विधायकों पर किसी भी तरह से छोड़ने के मूड में एनसीपी दिखाई नहीं दे रही है. पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा है कि एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने कल महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए