Maharashtra News: नागपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को ट्रक ने कुचला, AI की मदद से आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Aug 2025 8:44 AM

विज्ञापन

After accident Husband tie wife dead body to motorcycle Police arrest truck driver with ai help

Maharashtra News: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के लहूलुहान शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर ले जाते हुए देखा गया. पुलिस के अनुसार, जब वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था, तभी एक ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने AI की मदद से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बांधकर ले जाते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आरोपी ट्रक चालक का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले अमित यादव अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ 9 अगस्त को नागपुर के लोनारा से पड़ोसी राज्य स्थित अपने गांव करणपुर जा रहे थे. तभी नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इससे महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

पति ने पत्नी के शव को उठाकर लगाई मदद की गुहार

महिला के पति ने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी नहीं रुका. उसने बताया कि कोई विकल्प न होने पर वह खुद महिला के शव को मोटरसाइकिल से बांधकर घर ले जाने लगा. तभी एक वैन में सवार पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और रोका. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

AI की मदद से हुई आरोपी की पहचान

देवलापार पुलिस ने बताया कि शुरुआत में ट्रक चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस कारण पुलिस ने अपराध रोकथाम और जांच में मदद के लिए डिजाइन किए गए ‘एआई-मार्वेल’ का इस्तेमाल करने का फैसला किया. AI की मदद से विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपी का पता लगाया गया. आरोपी ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी सत्यपाल राजेंद्र (28) के रूप में हुई. ट्रक को 16 अगस्त को जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola