Coronavirus Lockdown: नहीं मिला वाहन, तो मोटरसाइकिल पर शव लादकर ले गये परिजन

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2020 8:57 AM

विज्ञापन

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र में पालघर जिले के कासा इलाके में 60 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को लॉकडाउन की वजह से वाहन नहीं मिलने पर परिजनों को मोटरसाइकिल पर लाद कर ले जाना पड़ा.

विज्ञापन

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. इस लॉकडाउन के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र में पालघर जिले के कासा इलाके में 60 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को लॉकडाउन की वजह से वाहन नहीं मिलने पर परिजनों को मोटरसाइकिल पर लाद कर ले जाना पड़ा.

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रदीप धोडी ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक लाडका वावरे को सांप ने काट लिया था और परिजन इलाज के लिए उसे कासा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाये थे लेकिन कुछ जटिलताओं के बाद कुछ दिन पहले उसे छुट्टी दे दी गयी थी. आगे उन्होंने बताया कि उसकी मौत अन्य जटिलताओं की वजह से हुई और परिवार उसके शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को बताए बिना मोटरसाइकिल पर ले गये.

कासा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आनंद काले और दाहनु के तहसीलदार राहुल सारंग ने कहा कि वह तथ्यों की जांच करेंगे और फिर कोई दोषी पाया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शनिवार तक आये आंकडे के अनुसार अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मरीजों की संख्‍या बढ़कर 834 हो गयी है.

विशेषज्ञों ने दी लॉकडाउन के उल्लंघन पर सामुदायिक संक्रमण की चेतावनी

इसी बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो सामुदायिक संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है. भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले एवं मृतक संख्या भले ही अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों की तुलना में कम है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए देशव्यापी बंद का कड़ाई से पालन करना होगा क्योंकि लोगों ने घरों में ही रहने के नियमों का पालन अब नहीं किया तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा.

मोदी ने रेडियो जॉकी से कहा, कोरोना वायरस की महामारी से लोगों की समस्याओं पर राय दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभिन्न रेडियो जॉकी का आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस की महामारी से लोगों के सामने आ रहीं कठिनाइयों और चुनौतियों पर अपनी राय दें ताकि सरकार उन समस्याओं का समाधान कर सके. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये रेडियो जॉकी के समूह से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि वे विशेषज्ञों की राय और इस हालात से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में सूचना प्रसारित करें। सहानुभूति के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि चिकित्सकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और विमानन कंपनी के कर्मियों के संक्रमित होने के सामाजिक डर की वजह से हो रहे दुर्व्यवहार की खबरों को बताया जाए ताकि इस चुनौती का मुकाबला किया जा सके.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola