ePaper

महाराष्ट्र में ATM से निकलने लगा 5 गुना ज्यादा कैश, 500 की जगह निकले 2500, जानें पूरा मामला

Updated at : 16 Jun 2022 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ATM से निकलने लगा 5 गुना ज्यादा कैश, 500 की जगह निकले 2500, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के नागपुर में उस वक्त हफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति कैश निकालने के लिए एटीएम पहुंचा. वहां जब एटीएम से 500 रुपये निकाले, तो इसके बदले उसे मशीन से 500 रुपये मूल्य के पांच नोट मिल गये.

विज्ञापन

एटीएम से अगर आप 5000 निकालने जाए और 50000 निकल आएं, तो आपको कितनी खुशी होगी. जाहिर है आप कई बार ट्राई करेंगे और अपने परिवार वालों को भी इसके बारे में बताएंगे. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एटीएम में कुछ ऐसा ही हुआ है. नागपुर जिले के खापरखेड़ा कस्बे के एक निजी बैंक की एटीएम में एक व्यक्ति उस समय आश्चर्य में पड़ गया, जब उसने एक एटीएम से 500 रुपये निकाले, जिसके इसके बदले उसे मशीन से 500 रुपये मूल्य के पांच नोट मिल गये.

एटीएम से निकले 5 गुना कैस

इस बात के फैलते ही लोगों के बीच एटीएम से पैसे निकालने की होड़ लग गई. व्यक्ति ने इस प्रक्रिया को दोहराया और 500 रुपये निकालने की कोशिश करते हुए फिर से 2,500 रुपये प्राप्त किए. यह किस्सा बुधवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर खापरखेड़ा शहर के एक निजी बैंक के एटीएम में हुआ.

पैसे निकालने वालों की लगी भीड़

खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी और एटीएम केंद्र के बाहर नगदी निकालने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. खापरखेड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, एक बैंक ग्राहक ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम केंद्र को बंद कर दिया और बैंक को इस बारे में सूचना दी. उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से अतिरिक्त नगदी निकल रही थी. अधिकारी ने बताया कि 500 रुपये के नोटों को गलती से एटीएम के 100 रुपये वाले ट्रे में रख दिया गया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. (भाषा)

Also Read: NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी, सीमापार व्यापार और टैरर फंडिंग मामले में हो रही कार्रवाई

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola