VIDEO: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूपेन्द्र जोगी के साथ वीडियो वायरल

Shahdol: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan offers prayers at Maa Kankali Devi temple, at Antara village in Shahdol district, Monday, Oct. 16, 2023. (PTI Photo)(PTI10_16_2023_000055B)
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूपेन्द्र जोगी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वीडियो
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक हल्के-फुलके अंदाज में वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनके साथ वायरल मीम सनसनी भूपेन्द्र जोगी नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीएम शिवराज और जोगी मजाक करते दिख रहे हैं. भूपेन्द्र जोगी की बात करें तो वे 2018 के बाद सोशल मीडिया की सनसनी वे बने हुए हैं. मुख्यमंत्री के द्वारा जारी वीडियो में जोगी के नाम और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के इर्द-गिर्द बातचीत दिख रही है. इसके बाद बातचीत वृक्षारोपण के एक हल्के-फुल्के क्षण में खत्म हो जाती है. प्रदेश के सीएम ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया- नाम में क्या रखा है, आपका काम बोलना चाहिए…इस वायरल क्लिप में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, जोगी से उनका नाम पूछते हैं और पूछते हैं कि क्या वह उनकी नीतियों के बारे में जानते हैं… इस पर जोगी हां में जवाब देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सीएम चौहान उनसे कुछ योजनाओं के नाम बताने को कहते हैं. इस पर जोगी बड़े मजे से अपना नाम भूपेन्द्र जोगी बताते हैं. आप भी देखें यह वीडियो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसपर अबतक 647,000 से अधिक लाइक आ चुके हैं. इसे 8.5 मिलियन से अधिक बार देखा भी जा चुका है. सोशल मीडिया के यूजर इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और इसपर कमेंट कर रहे हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. वर्तमान में सूबे में बीजेपी की सरकार है जो सत्ता में वापसी का पुरजोर प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










