MP School Closed: मध्य प्रदेश में स्कूल बंद, भारी बारिश ने बरपाया कहर

Prayagraj: Commuters wade through a flood affected area on the banks of Sangam, after rise in the water levels of Ganga and Yamuna river during the monsoon season, in Prayagraj, Saturday, Aug. 20, 2022. (PTI Photo)(PTI08_20_2022_000207A)
मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 22 अगस्त को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ हर आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भोपाल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे.
मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में इस समय मूसलधार बारिश हो रही है. जिससे बाढ़ की स्थिति बन गयी है. हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से अबतक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में भी आफत की बारिश हो रही है. राजधानी भोपाल सहित आस-पास के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इसके मद्दे नजर भोपाल में स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया.
22 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल
राज्य में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 22 अगस्त को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ हर आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भोपाल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे.
Also Read: झारखंड में भारी बारिश के बाद जलप्रपातों की बढ़ी खूबसूरती, देखिए मन मोहती तस्वीरें
Madhya Pradesh | All schools to remain closed in Bhopal tomorrow in wake of heavy rainfall: District Education Officer
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 21, 2022
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही है भारी बारिश
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. खास कर राजधानी भोपाल में बारिश की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मध्य प्रदशे के जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है और जबलपुर में जल जमाव की स्थिति बन गयी है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने ली 22 लोगों की जान
भारी बारिश और बाढ़ से सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश में तबाही हुई है. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता हुए पांच लोगों का रविवार को भी पता नहीं चल सका. शनिवार को वर्षा-संबंधित घटनाओं में 22 व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि 12 घायल हुए हैं. बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों से होने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




