'2024 में नहीं बदली सत्ता तो होगा आखिरी चुनाव', बोले संजय राउत- लोकतंत्र को बचाने के लिए इकट्ठा हो विपक्षी दल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jun 2023 11:55 AM
Lok Sabha Election 2024 ani, x
विपक्षी एकता को लेकर कल यानी शुक्रवार को पटना में बैठक का आयोजन किया गया था. मीटिंग में 15 दलों के 30 नेता शामिल हुए थे.इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए. इधर, बैठक में उद्धव ठाकरे के बयान को लेकर सांसद संजय राउत ने सभी विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की अपील की है.
विपक्षी एकता को लेकर सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे को लेकर कहा है कि उन्होंने कहा है कि अगर 2024 में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, तो यह आखिरी चुनाव होगा, इसलिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट रहना होगा और चुनाव लड़ना होगा. गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने कल यानी शुक्रवार को पटना में बड़ी बैठक की थी. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर जोर दिया गया था. शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे भी बैठक में शामिल हुए थे.
क्या बोले उद्धव ठाकरे
अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों ने बैठक की थी. इस बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी पहुंचे थे. अपने भाषण में उद्धव ने कहा था कि अभी नहीं तो कभी नहीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश को हुकुमशाही की ओर लेकर जा रहे हैं. विपक्षी दलों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर 2024 में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, तो यह आखिरी चुनाव होगा.
विपक्षी दलों ने की थी बैठक
गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना में बीजेपी के खिलाफ देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होने को लेकर बैठक की थी. इस बैठक में विपक्षी दलों ने बीजेपी को चुनौती देने का संकल्प लिया है. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विपक्ष बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में साझा उम्मीदवार खड़े करेंगी. बैठक में तय किया गया कि इसके बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला में 10 से 12 जुलाई के बीच फिर बैठक होगी. उस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी.
तीन बातों पर बनी सहमति
पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में तीन बिंदुओं पर सहमति बनी है. इन तीन बातों में सबसे पहला है कि सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ एक साथ हैं. दूसरी, 2024 लोकसभा चुनाव में साझा प्रत्याशी देंगे और अंत में इस पर सहमति बनी कि बीजेपी के किसी भी एजेंडे का मिलकर विरोध किया जाएगा. बता दें, विपक्षी दलों की बैठक में 15 अलग अलग राजनीतिक दलों के 30 नेता शामिल हुए थे.
Also Read: पंजाब सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सभी ने अपनी अपनी बातें रखीं. बैठक में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस के राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, एनसीपी के शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, भाकपा के डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










