Lok Sabha Election 2024: कौन होंगे AAP के उम्मीदवार, चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने आज बुलाई बैठक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2024 8:42 AM
Photo: PTI
Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने कल यानी मंगलवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है. बता दें, कांग्रेस दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस चुकी है. दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बात बन जाने के बाद अब AAP संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा का विचार कर रही है. इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज यानी मंगलवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है. बैठक में आम आदमी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करेगी. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने असम के लिए तीन, गुजरात के भरूच एवं भावनगर सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और आम में हो गया है गठबंधन
बता दें, लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली की सात लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) के लिए गठबंधन हो गया है. कांग्रेस दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों पर मंगलवार को चर्चा करेगी. गौरतलब है कि आप (AAP) ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के साथ दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा के लिए सीट बंटवारे को लेकर समझौता कर लिया है. जबकि, दोनों दलों ने पंजाब में कोई गठजोड़ नहीं करने का फैसला किया है.
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में चार सीट पर AAP और तीन पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
बीते दो दिन पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मुहर लगी. 24 फरवरी को सीटों शेयरिंग को लेकर AAP कांग्रेस के बीच लंबी बातचीत हुई. कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में तीन सीट चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पूर्वी सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी.
Lok Sabha Election 2024: पंजाब की 13 सीटों पर अलग-अलग प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब को लेकर कोई गठबंधन नहीं हुआ है. दोनों पार्टी यहां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं. पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP में सहमति नहीं बनी है. हरियाणा, गुजरात और गोवा में आप और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी गई हैं.
Also Read: Pakistan News: मरियम नवाज ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की बनीं पहली महिला मुख्यमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










