Coronavirus LIVE Updates : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार नये मामले, 88 की मौत
Coronavirus LIVE Updates: देश में एक दिन में कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आये हैं. इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,33,728 हो गई है. वहीं, कोरोना से 140 अन्य लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,58,446 हो गई है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,09,73,260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और करीब 2,82,18,457 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है. कोरोना के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है. कोरोना वायरस की पल पल की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार नये मामले, 88 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां 15602 नये मामले सामने आये हैं. साथ ही 88 लोगों की मौत भी हुई है.
मायावती ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई.
76 दिन बाद कोरोना के नये केस एक बार फिर 24 हजार के पार
देश में एक बार फिर से कोरोना के हालात खराब होते जा रहे हैं. 76 दिनों के बाद देश में फिर से 24 हजार नये केस सामने आये हैं. महाराष्ट्र में कई जगहों पर हालात को काबू में करने के लिए सख्ती लगाया जा चुका है.
तेलंगाना में कोरोना के आंकड़े
तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान 216 नए केस दर्ज किए गए हैं. शुक्रवार तक यहां पर 168 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2,97,363 तक पहुंच गई है, जबकि अब तक करीब 1,652 लोगों की मौत हो गई है. राज्य में अभी कुल 1,918 सक्रिय केस हैं.
इन राज्यों से हैं कोरोना के 87 फीसदी मामले
देश के सात राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के नाम शामिल हैं. देश में बीते 24 घंटों में बढ़ी कुल संक्रमितों की संख्या के 87.72 फीसदी नए मामले इन्ही राज्यों से हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए