ePaper

Lockdown Extension : 13 शहरों में रहेगी सख्ती, होटल मॉल्स को खोलने की मिल सकती है अनुमति ! जानें लॉकडाउन 5.0 को लेकर सरकार का प्लान

Updated at : 30 May 2020 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown Extension : 13 शहरों में रहेगी सख्ती, होटल मॉल्स को खोलने की मिल सकती है अनुमति ! जानें लॉकडाउन 5.0 को लेकर सरकार का प्लान

Lockdown extensionin in india : देश में लॉकडाउन 4.0 खत्म होने में अब बस एक दिन और बचा है. ऐसे में लॉकडाउन 5.0 को लेकर सरकार ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि देश के 13 सबसे प्रभावित शहरों में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जायेगा. वहीं अन्य जगहों पर छूट मिलेगी. होटल और मॉल्स के खुलने के भी आसार हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में लॉकडाउन 4.0 खत्म होने में अब बस एक दिन और बचा है. ऐसे में लॉकडाउन 5.0 को लेकर सरकार ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि देश के 13 सबसे प्रभावित शहरों में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जायेगा. वहीं अन्य जगहों पर छूट मिलेगी. होटल और मॉल्स के खुलने के भी आसार हैं.

इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार देश के सबसे प्रभावित 13 शहरों में लॉकडाउन को लेकर सख्ती जारी रहेगा. इन शहरों में तमिलनाडु के 3, महाराष्ट्र के 3, राजस्थान के 2 और अहमदाबाद, इंदौर, हैदराबाद जैसे शहर शामिल है. अखबार ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया है कि इन शहरों में 30 जून तक लॉकडाउन रह सकता है.

Also Read: कोरोना संकट कायम है, तो क्या Lockdown 5.0 भी होगा? जानिए इसके तीन कारण

होटल मॉल्स को हरी झंडी– लॉकडाउन 5.0 में होटल और मॉल्स को हरी झंडी दी जा सकती है. सशर्त इन जगहों को खोला जा सकता है. बता दें कि पिछले दो महीने से अधिक समय से इन जगहों को बंद कर रखा गया है. बताया जा रहा है कि कल पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में इसके बारे में बोल सकते हैं.

कई राज्यों के सीएम चाहते हैं लॉकडाउन- गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों के सीएम के साथ बातचीत में कई राज्यों के सीएम लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है. राज्यों के सीएम का मानना है कि लॉकडाउन में वित्तीय स्थिति और समान्य जनजीवन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाये.

औसत 160 मौत प्रतिदिन– प्रतिदिन औसतन 160 लोगों की सोच रही मौत लॉकडाउन 5.0 लागू करने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है. लॉकडाउन 4 लागू होने के बाद वह दिनों में भारत में तकरीबन 1600 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो औसत 160 से अधिक है.

चार राज्यों में हालात बदतर- लॉकडाउन 4.0 में भी चार राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट की मानें तो इन चार राज्यों (महाराष्ट्र गुजरात तमिलनाडु और दिल्ली) में ही 1 लाख से अधिक संक्रमित मरीज हैं. बताया जा रहा है कि सरकार इन चार राज्यों के सबसे प्रभावित क्षेत्रों को काबू करने के लिए कोई नया प्लान ला सकती है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन