Breaking News: भारत में अबतक दी गयी 72 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चलायेगी. अफगानिस्तान में तालिबान ने लगायी प्रदर्शन पर रोक. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

भारत में अबतक दी गयी 72 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज

भारत में अबतक 72 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गयी है. आज 59 लाख कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी.

सीबीटीडी ने इनकम टैक्स भरने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ाई

सीबीटीडी ने इनकम टैक्स भरने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है. यह सुविधा टैक्स पेयर्स को वर्ष 2021-22 के लिए दी गयी है.

ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 13वें ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हमें सबका भरपूर सहयोग मिला है.

अमित शाह के आवास पर जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम बैठक

अमित शाह के आवास पर जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम बैठक शुरू हो गयी है. इस बैठक में मनोज सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण पर रोक

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण पर रोक लगा दी है.

गणेश चतुर्थी के मौके पर पंडालों में दर्शन नहीं कर पायेंगे भक्त

गणेश चतुर्थी के मौके पर पंडालों में भक्त दर्शन नहीं कर पायेंगे. बीएमसी ने कल इस संबंध में गाइडलाइन जारी किया था और आज मुंबई पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola