Live Updates

Breaking Live: कोविशील्ड लेने वाले भारतीयों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन यात्रा में कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप. अजय कुमार मिश्रा के आवास के बाहर नोटिस चिपकाया गया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कोविशील्ड लेने वाले भारतीयों को कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं

कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक ले चुके भारतीयोंं को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन की यात्रा के दौरान कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं होगी.

श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका

जम्मू-कश्मीर में आज दो शिक्षकों की हत्या के बाद आतंकियों ने श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप के बाहर ग्रेनेड फेंका है.

जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप

जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है. अभी जानमाल के हानि की कोई सूचना नहीं है.

अजय कुमार मिश्रा के आवास के बाहर नोटिस चिपकाया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर नोटिस चिपका कर उनके बेटे आशीष मिश्रा को आठ अक्टूबर तक पेश होने को कहा है.

सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी बिपिन कुमार को ईडी ने किया गिरफ्तार

बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी बिपिन कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. 500 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी-अगले तीन माह सतर्क रहने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज चेतावनी दी है कि कोरोना का प्रसार देश में ना बढ़े इसके लिए जरूरी है कि हम अगले तीन माह तक सतर्कता बरतें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola