Breaking Live: प्रतिबंध के बावजूद मुंबई में दही- हांडी उत्सव मनाने के मामले में 9 केस दर्ज
अक्टूबर-नवंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर.न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता. आज नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर से मिलेंगे हरीश रावत. बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
प्रतिबंध के बावजूद मुंबई में दही- हांडी उत्सव मनाने के मामले में 9 केस दर्ज
जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में दही-हांडी महोत्सव मानने पर प्रतिबंध लगाया गया था, बावजूद इसके यहां कई जगहों पर दही-हांडी का आयोजन किया गया. अबतक नौ मामले दर्ज किये गये हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4196 नये मामले सामने आये
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4196 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 104 लोगों की मौत हुई है.
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के मरियप्पन थंगावेलू ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के मरियप्पन थंगावेलू ने हाई जंप में रजत पदक जीता है जबकि शरद कुमार को कांस्य पदक मिला है.
जालियांवाला बाग के रेनोवेशन को अमरिंदर सिंह ने उचित ठहराया
पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच अमरिंदर सिंह ने जालियांवाला बाग के रेनोवेशन पर राहुल गांधी से अलग बयान दिया है. जो इस बात का सूचक है कि पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है.
डेल स्टेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. डेल स्टेन विश्व के श्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाते हैं.
रेलवे स्टेशन की वीआईपी पार्किंग में मिले 11 जिंदा कारतूस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की वीआईपी पार्किंग में मिले 11 जिंदा कारतूस, पुलिस कर रही है जांच. (आजतक न्यूज)
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए