Breaking News: तमिलनाडु में कोरोना प्रतिबंध 15 सितंबर तक बढ़ाया गया
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात बेहद खराब हो गये हैं. रविवार को अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद सोमवार की सुबह काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट छोड़े जाने की खबरें आ रही हैं. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
तमिलनाडु में कोरोना प्रतिबंध 15 सितंबर तक बढ़ाया गया
तमिलनाडु में कोरोना प्रतिबंध को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. मंदिरों को शुक्रवार से रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.
जैकलीन फर्नांडीस से ईडी कर रही है पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस से मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है. जैकलीन से पिछले पांच घंटे से पूछताछ हो रही है.
टोक्यो पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में भारत को दिलाया सोना
टोक्यो पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है.
पूर्व मंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की 3 ठिकानों पर छापेमारी
महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के संबंध में तीन स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. यह जानकारी ईडी ने दी.
शिवसेना नेता भावना गवली के 9 ठिकानों पर ईडी का छापा, 72 करोड़ के गबन का मामला
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता भावना गवली से जुड़े 72 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वाशिम जिले में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है.
रुद्रप्रयाग में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर 15 हुए
रुद्रप्रयाग में आज एक ताजा मामला सामने आने के बाद डेल्टा प्लस कोरोना वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है. ऊधमसिंह नगर में डेल्टा प्लस वेरियंट के 3 और मामले सामने आये हैं, जिनकी संख्या 5 हो गयी है. जिनमें से एक संक्रमित व्यक्ति लापता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए