Breaking News Live: आज एक बार फिर देश में लगायी गयी एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : किसान संगठनों के भारत बंद से देश में रेल और सड़क यातायात प्रभावित रही. तेलंगाना में तूफान गुलाब की वजह से स्कूल, काॅलेज और आफिस कल बंद रहेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

देश में लगायी गयी एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज एक बार फिर देश में एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन लगायी गयी. ऐसा तीसरी बार हुआ है कि देश में एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन डोज दिये गये हैं.

तेलंगाना में गुलाब की वजह से स्कूल, काॅलेज और आफिस बंद रहेंगे

चक्रवाती तूफान गुलाब कमजोर तो पड़ गया है लेकिन इसकी वजह से तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका है और इसी वजह से कार्यालयों, स्कूल, काॅलेज और तमाम शिक्षण संस्थान को कल यानी 28 सितंबर को बंद रखा गया है.

भारत में आज दिया गया 99.3 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज

भारत में आज 99.3 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिया गया. यह जानकारी कोविन एप के जरिये मिली है.

आकाश मिसाइल के नये वर्जन आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

आकाश मिसाइल के नये वर्जन आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया. ओडिशा के चांदीपुर प्रक्षेपण स्थल से इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया. यह जानकारी डीआरडीओ की ओर से दी गयी.

केरल में कोरोना से 58 की मौत

केरल में कोरोना के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 58 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान सरकार ने टेस्टिंग में कमी कर दी, जिसके बाद सिर्फ 11,699 नये मामले आये. इस दौरान 17,763 लोगों ने कोरोना से रिकवर भी किया.

मुकुल राय की सदस्यता का मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुके विधायक मुकुल राय की विधानसभा सदस्यता का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुकुल राय की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए हाइकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. शुभेंदु अधिकारी ने दलबदल कानून के तहत मुकुल राय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मामला विधानसभा की कोर्ट में भी चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola