Breaking News: चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड प्रतिबंधों में दी ढील

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : दिल्ली महिला कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव, कहा- राहुल गांधी फिर बनाए जाएं पार्टी अध्यक्ष. पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक. एक साथ काम नहीं कर सकते महिलाएं और पुरुष. तालिबान का नया फरमान. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड प्रतिबंधों में दी ढील

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है. अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में 300 लोग हो पायेंगे शामिल.

देश में आज लगे 54 लाख कोविड वैक्सीन

देश में आज कोविड वैक्सीन की 54 लाख डोज दी गयी. इसके साथ ही देश में कोविड वैक्सीन का डोज 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है.

झारखंड में खोले गये मंदिर

झारखंड में कोरोना प्रतिबंधों में और छूट दी गयी है. आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद मंदिरों को खोलने की इजाजत दे दी गयी है. हर घंटे 100 लोगों को दर्शन की अनुमति होगी. वहीं कक्षा छह तक लिए स्कूलों को भी खोल दिया गया है.

आंध्रप्रदेश में नाईट कर्फ्यू 30 सितंबर तक बढ़ाया गया

आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नाईट कर्फ्यू को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है.

6 आतंकवादी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने किया गिरप्तार

दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विस्फोट करने आये 6 आतंकवादी दिल्ली में गिरफ्तार, 2 ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

भारत के कोने-कोने में धमाका करने की तैयारी कर रहे थे आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मॉड्यूल का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध आतंकवादी देश के कई राज्यों में बम धमाके करके भारी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतारने की फिराक में थे. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान में ट्रेंड किये गये दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola