Breaking News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के आवास पर विस्फोट

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: क्रायोजेनिक इंजन में आयी तकनीकी खामी के कारण ईओएस 03 की लॉन्चिंग फेल हो गई है. मुंबई में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं जिम.देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के आवास पर विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के आवास पर विस्फोट हुआ है. यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दी गयी है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट में नुकसान क्या और कितना हुआ है.

अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर तालिबान का कब्जा

अफगानिस्तान के दो तिहाई इलाकों पर कब्जा करने के बाद भी तालिबान रूका नहीं है और आज उसने यहां के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर कब्जा कर लिया है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने जानकारी दी है कि सरकारी फोर्स पीछे हट गये हैं.

गुजरात के पोरबंदर में एक सीमेंट फैक्ट्री में चार मजदूर चिमनी में गिरे

गुजरात के पोरबंदर में एक सीमेंट फैक्ट्री में आज शाम काम करते वक्त चार मजदूर चिमनी में गिर गये. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गयी है.

पंजाब में 33 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने बलबीर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी है कि वहां अबतक 33 स्कूली बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाये हैं. उन्होंने बताया कि हम स्कूलों में भी कोविड टेस्ट कर रहे हैं. अबतक 21 हजार 200 टेस्ट हुए हैं जिसमें से 33 बच्चे पाॅजिटिव पाये गये हैं.

IMD के अनुसार बिहार के कई जिलों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग ने बिहार के सुपौल,अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर,बांका, जमुई, मुुंगेर और खगड़िया जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश होगी.

मनसुख मंडाविया ने की डॉ सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात की है. इस मुलाकात में कोवैक्सीन को अप्रूवल दिये जाने पर बातचीत हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola