Watch Video : पीएम मोदी की आंखों से कांपा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Lashkar-E-Tayyaba Dpty Chief Saifullah Kasuri
Lashkar-E-Tayyaba Dpty Chief Saifullah Kasuri

Watch Video : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मोदी सरकार के एक्शन से घबरा गया है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें संगठन का उप प्रमुख सैफुल्लाह पहलगाम हमले में हाथ होने से इनकार कर रहा है. वह कह रहा है कि पाकिस्तान का हमले से कोई लेना देना नहीं. मीडिया गलत खबरें चला रहा है. देखें वीडियो में क्या है आखिर?

विज्ञापन

Watch Video : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह कहता नजर आ रहा है कि पहलगाम हमले में हमारी किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है. कोई पाकिस्तान में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है. भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है. वह पाकिस्तानियों को भी निकाल रहा है. उसने आगे कहा कि हम दुनिया को आगाह करते हैं कि भारत का समर्थन न करें. हमले में 27 लोग मारे गए हैं. हम इस हमले की निंदा करते हैं. हिंदुस्तान की मीडिया मुझे हमले का जिम्मेदार ठहरा रही है. 24 घंटे मीडिया पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहा है जो अफसोस जनक बात है. देखें वीडियो.

पाकिस्तानी नेतृत्व बैठक करेगा

भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना, राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती और अटारी चौकी को बंद करना शामिल है. इन निर्णयों के जवाब में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के इन कदमों पर विचार करने के लिए देश का शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व बैठक करेगा. पाकिस्तान इन फैसलों को गंभीरता से लेते हुए भारत को उचित जवाब देने की तैयारी कर रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी.’’

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola