Watch Video : हम थोड़ा लाहौर की ओर टहलने चले गए तो, देखें लाल बहादुर शास्त्री का ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Lal Bahadur Shastri

लाल बहादुर शास्त्री

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर हम उनके बारे में दो बातें जानते हैं. पहली बात से उनकी सरलता झलकती है जबकि दूसरी बात से उनका साहस.

विज्ञापन

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी को मनाई जाती है. यूं तो उनके जीवन से जुड़ी कई बातें हैं जिसकी चर्चा होती है, लेकिन शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने अपनी किताब ‘लाल बहादुर शास्त्री, मेरे बाबूजी’ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से बताए जो बहुत ही रोचक है. इनमें से एक है उनकी कार से जुड़ा किस्सा है. अपनी किताब में सुनील शास्त्री ने लिखा कि उनके पिता सरकारी खर्चे पर मिली कार का यूज नहीं करते थे. एक बार उन्होंने अपने पिता की कार चलाई जिसका रिएक्शन काफी बड़ा आया. किलोमीटर का हिसाब कर पैसा शास्त्री जी ने सरकारी खाते में जमा करवाया.

लाल बहादुर शास्त्री जितने सरल दे, उतने ही मजबूत भी थे. उनका एक वीडियो अक्सर वायरल होता है. इसमें वे लाल किले की प्रचीर से कहते नजर आ रहे हैं कि अगर तलवार की नोक पर या एटम बम के डर से कोई हमारे देश को झुकाना चाहे तो बता दूं कि ये देश हमारा डरने वाला नहीं है. एक सरकार के नाते हमारा जवाब होगा कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे. अयुब साहब कहते रहे, हमें क्या हम तो अपने टैंकों को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे. सैकड़ों टैंकों के साथ टहलते हुए दिल्ली पहुंच जाएंगे.

आगे शास्त्री जी ने कहा कि इस तरह टहलते हुए उनका दिल्ली में आने का इरादा था. यदि ऐसा इरादा हो और हम भी कुछ लाहौर की तरफ टहलते हुए चले गये तो मैं समझता हूं कि मैंने या हमलोगों ने कोई गलत बात तो नहीं की. उनके इस भाषण के बाद वहां जमकर तालियां बजतीं हैं. 59 सकेंड के इस वीडियो की जमकर तारीफ सोशल मीडिया यूजर करते हैं.

ये भी पढ़ें : Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024: जानें लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी 10 खास बातें

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में खास बातें

  1. जन्म: 2 अक्टूबर, 1904
  2. जन्म स्थान: मुगलसराय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  3. पिता: शारदा प्रसाद श्रीवास्तव
  4. माता: रामदुलारी देवी
  5. पत्नी: ललिता देवी
  6. राजनीतिक पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  7. मृत्यु: 11 जनवरी, 1966
  8. स्मारक: विजय घाट, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola