Kolkata Law Student Assault: महिलाओं के प्रति अपराध…, छात्रा से दुष्कर्म मामले में आया महुआ मोइत्रा को गुस्सा

mahua moitra Kolkata Assault case
Kolkata Law Student Assault: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध पार्टी लाइन से ऊपर होता है. उन्होंने कहा कि अंतर यह है कि टीएमसी इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करती है, चाहे उन्हें कोई भी करे. टीएमसी ने भी खुद को सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बयान से अलग किया है.
Kolkata Law Student Assault: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया कोलकाता सामूहिक बलात्कार मामले पर आई है. उन्होंने खुद को कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा की टिप्पणियों से अलग किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोइत्रा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के प्रति नफरत सभी पार्टियों में देखी जाती है. सांसद ने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि टीएमसी ऐसे घिनौने बयानों की निंदा करती है, चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो.
Misogyny in India cuts across party lines. What differentiates @AITCofficial is that we condemn these disgusting comments no matter who makes them. https://t.co/2AQ59fQK4w
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 28, 2025
मोइत्रा ने टीएमसी के आधिकारिक हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें सांसद बनर्जी और विधायक मित्रा द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की गई. पार्टी ने कहा कि ये टिप्पणियां उनकी निजी और उन्होंने खुद को इन बयानों से अलग कर लिया है.
यह भी पढ़ें : Kolkata Law Student Assault: पीड़िता की गर्दन और छाती पर निशान, लॉ छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट से ये बात आई सामने
टीएमसी के आधिकारिक हैंडल एक्स पर क्या कहा गया?
टीएमसी के आधिकारिक हैंडल एक्स पर लिखा गया कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा द्वारा की गई टिप्पणी उनकी निजी हैसियत से की गई. पार्टी उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है. ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं. आगे लिखा गया कि हमारा रुख साफ है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए हमारी कोई सहिष्णुता नहीं है. हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं.
The remarks made by MP Kalyan Banerjee and MLA Madan Mitra concerning the heinous crime at South Calcutta Law College were made in their personal capacities. The party unequivocally disassociates itself from their statements and strongly condemns the same. These views do not…
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 28, 2025
सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. तीन आरोपियों में से दो वर्तमान में संस्थान में पढ़ रहे हैं, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा एक पूर्व छात्र है. पीड़िता ने घटना के एक दिन बाद 26 जून को मामले में एफआईआर दर्ज कराई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










