Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा पर बनेगी कमेटी, सरकार ने Doctors से काम पर लौटने की अपील की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Aug 2024 3:57 PM

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या की घटना को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन और हड़ताल जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. सुरक्षा को लेकर देशभर के डॉक्टर देशव्यापी हड़ताल पर हैं. इधर केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए आंदोलनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया है.

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बनेगी कमेटी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी.

डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

कोलकाता मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ रैली निकाली. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. आईएमए ने 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद करने की घोषणा की है. जिसके बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

Also Read: Kolkata Doctor Rape and Murder: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल ने सीबीआई के सामने खाेले कई राज

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप

कोलकाता के महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े निजी डॉक्टरों ने शनिवार को काम पूरी तरह से ठप रखा. निजी डॉक्टरों की हड़ताल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई. उधर, घटना को लेकर लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रहे किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जूनियर डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर ‘काला रक्षा बंधन’ मनाया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से केजीएमयू में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं.

केरल के चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया

केरल में चिकित्सकों और नर्स ने कोलकाता के अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया जिसके चलते राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) समेत सभी गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस को लेकर प्रदर्शन, झारखंड में भी हड़ताल पर गए डॉक्टर, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola