ePaper

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल ने सीबीआई के सामने खाेले कई राज

Updated at : 17 Aug 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल ने सीबीआई के सामने खाेले कई राज

Kolkata Doctor Murder : शुक्रवार देर रात तक पूछताछ के कुछ ही घंटों बाद संदीप घोष दूसरी बार पूछताछ के लिए शनिवार की सुबह सीबीआई कार्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष एक महिला चिकित्सा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को लगातार दूसरे दिन सीबीआई के समक्ष पेश हुए. एजेंसी अस्पताल के पूर्व प्राचार्य को पूछताछ के लिए शुक्रवार को अपने साथ ले गई थी और उनसे देर रात तीन बजे तक पूछताछ की गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि घोष को यहां ‘सीजीओ कॉम्प्लेक्स’ स्थित सीबीआई के कार्यालय के एक कमरे में रात साढ़े नौ बजे तक बैठाया गया, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई. शुक्रवार देर रात तक पूछताछ के कुछ ही घंटों बाद घोष दूसरी बार पूछताछ के लिए शनिवार की सुबह सीबीआई कार्यालय पहुंचे.

सीबीआई ने कहा, घोष के जवाब काफी घुमावदार

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के पहले दौर में पूर्व प्राचार्य घोष से महिला चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया कि उन्होंने परिवार को सूचित करने का निर्देश किसे दिया था तथा कैसे और किसने पुलिस से संपर्क किया था. अधिकारी ने कहा, उनका जवाब कुछ घुमावदार थे.उन्होंने बताया कि घोष से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की गई और फिर उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई. घोष को शनिवार सुबह फिर से सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया, जिसके बाद वह शनिवार को सीबीआई कार्यालय पहुंचे.

आज भी संदीप घोष से सीबीआई की पूछताछ जारी

अधिकारी के मुताबिक, घोष से साप्ताहिक ‘रोस्टर’ के बारे में भी पूछा गया, जिसके अनुसार पीड़िता की 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी लगाई गई थी.शव मिलने के दो दिन बाद इस्तीफा देने वाले डॉ. घोष ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया था. अदालत ने उन्हें एकल पीठ से संपर्क करने का निर्देश दिया था.परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त को आर जी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था. पुलिस ने इस सिलसिले में अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया था.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना में हुआ 100 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola