LPG Price: बजट से पहले जानिए अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के दाम, हो सकता है बड़ा बदलाव!

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस के दामों में पुनः आलकन किया जाता है. और जरूरत के हिसाब से दामों में वृद्धि भी की जाती है. ऐसे में 1 फरवरी को दामों में कितनी वृद्धि हुई है या घटौती हुई है यह देखने वाली बात है. बता दें कि साल 2021 में बजट के बाद सिलेंडर करीब 100 रुपये महंगा हुआ था.
LPG Price: देश का आम बजट आज सदन में पेश होना है. ऐसे में हर किसी को बहत से कुछ ना कुछ उम्मीदें है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण आज मोदी सरकार 2.0 का आखिरी आम बजट पेश करेगी. ऐसे में आइए जान लेते है कि बजट आने से पहले देशभर में एलपीजी घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में क्या कुछ उलटफेर हुए है. जानकारी हो कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस के दामों में पुनः आलकन किया जाता है. और जरूरत के हिसाब से दामों में वृद्धि भी की जाती है. ऐसे में 1 फरवरी को दामों में कितनी वृद्धि हुई है या घटौती हुई है यह देखने वाली बात है. बता दें कि साल 2021 में बजट के बाद सिलेंडर करीब 100 रुपये महंगा हुआ था.
महानगरों में क्या है घरेलू और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ?
अभी अगर 1 फरवरी की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये मिल रहा है वही, महानगर कोलकाता में 1870 रुपये मिल रहा है. आइए देखते है सभी महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम:-
दिल्ली : 1769
कोलकाता : 1870
मुंबई : 1721
चेन्नई : 1917
नोट : महानगरों में घरेलू और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं हुई है.
इन शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का देखें रेट:-
पटना- 1151
आइजोल- 1210
श्रीनगर- 1169
कन्याकुमारी- 1137
रांची- 1110.5
शिमला – 1097.5
अंडमान- 1129
लखनऊ- 1090.5
उदयपुर- 1084.5
इंदौर- 1081
मुंबई- 1052.5
भोपाल- 1058.5
अहमदाबाद- 1060
कम होगी रसोई गैस की कीमत ?
केंद्रीय बजट 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में पेश करेंगी जिसपर सबकी निगाह टिकी हुई है. इसी बीच हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा करतीं हैं और LPG की कीमत पर फैसला लेतीं हैं. इस बार लोगों को उम्मीद है कि 11 सौ रुपये में मिलने वाली रसोई गैस की कीमत कम की जा सकती है. हालांकि तेल कंपनियों की समीक्षा में तो यह नहीं दिखा लेकिन अब उम्मीद बजट से ही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




