Kisan Mahapanchayat: किसान आज दिल्ली में क्यों कर रहे महापंचायत, इन इलाकों में यात्रा करने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट

Kisan Mahapanchayat at Ramlila Maidan
Kisan Mahapanchayat: एमएसपी पर कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने वाले हैं. इसको लेकर देशभर के किसानों को दिल्ली पहुंचने आह्वान किया गया है. इधर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को भी बदल दिया गया है. कई रूटों में परिवर्तन भी किया गया है. आइये दिल्ली में जो भी बदलाव किए गए हैं, उसपर एक नजर डालें.
Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में 5,000 लोगों को एकत्र होने की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त के साथ ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है.
दिल्ली में आज ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, मध्य दिल्ली की ओर जाने से बचें
Farmers Protest महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आज राष्ट्रीय राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है. पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए यातायात सलाह भी जारी की है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद अपना कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि अगर वे वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

Farmers Mahapanchayat: इन रूटों पर ट्रैफिक बदला रहेगा
- जवाहर लाल नेहरू मार्ग
- बहादुर शाह जफर मार्ग
- आसफ अली रोड
- स्वामी विवेकानन्द मार्ग
- नेताजी सुभाष मार्ग
- मिंटो रोड
- महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर
- भवभूति मार्ग
- चमन लाल मार्ग
- बाराखंभा रोड
- टॉल्स्टॉय रोड
- जय सिंह रोड
- संसद मार्ग
- बाबा खड़क सिंह मार्ग
- अशोका रोड
- कनॉट सर्कस
- डीडीयू मार्ग
Farmers Mahapanchayat: यहां रहेगा डायवर्जन
- दिल्ली गेट
- मीर दर्द चौक
- अजमेरी गेट चौक
- गुरु नानक चौक
- आर/कमला मार्केट
- पोहरगंज चौक और आर/ए झंडेवालान
- माहराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक
- बाराखम्बा रोड/टॉल्स्टॉय रोड क्रॉसिंग
- जनपथ रोड/टॉल्स्टॉय मार्ग चौराहा
- टॉल्स्टॉय रोड/केजी मार्ग क्रॉसिंग
- आर/ए जीपीओ
- दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- दिल्ली पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. delhipolice.gov.in पर ट्रैफिक की जानकारी भी ली जा सकती है.
- WhatsApp नंबर 8750873493 और Helpline नंबर 3095/033-25844444 पर भी ट्रैफिक की जानकारी ली जा सकती है.

किसान आज से सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज करने की कोशिश करेंगे
किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा.
क्या है किसानों की मांग
किसानों की मांग है कि सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए कानून बने. किसानों की मांग है कि डॉ स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप इसे तैयार किया जाए. दरअसल स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना कीमत देने की सिफारिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










